
राजधानी टेबल टेनिस संघ द्वारा सप्रे शाला स्थित टेबल टेनिस हॉल में 12 से 15 मार्च तक रायपुर जिला अंतर-संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के शासकीय, अर्द्धशासकीय, सार्वजनिक एवं निजी संस्थानों के कर्मचारी (सेवानिवृत्त कर्मचारी सहित) और विभिन्न पेशेवर वर्ग जैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, वकील, पत्रकार व प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में नगर पालिक निगम रायपुर के ज़ोन क्रमांक 4 के अध्यक्ष मुरली शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी ने की। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी और मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे भी मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अजीत बेनर्जी ने किया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
[news_related_post]पुरुष एकल वर्ग
विजेता – कल्पेश जादवानी (कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी)
उपविजेता – गिरिराज बागड़ी (बागड़ी इंटरप्राइजेस)
तृतीय स्थान – गजेंद्र चौहान (एस. एकेडमी)
चतुर्थ स्थान – अरविंद कुमार शर्मा (कॉरपोरेट एडवाइजर)
लकी युगल वर्ग
विजेता – शैलेश गोलछा (सुजाता इंडस्ट्रियल केमिकल्स) एवं सागर दासगुप्ता (सुभाष स्टेडियम सेंटर)
उपविजेता – शैलेश डागा (अमूल डिस्ट्रीब्यूटर्स) एवं कृष्णा जोशी (डी के एजुकेटर्स)
तृतीय स्थान – गिरिराज बागड़ी (बागड़ी इंटरप्राइजेस) एवं दिव्या आमदे (सीएसपीडीसीएल)
चतुर्थ स्थान – परिवेश मिश्रा (प्रकाश एग्री फार्म्स) एवं मंदार कुलकर्णी (एचडीएफसी)
महिला एकल वर्ग
विजेता – दिव्या आमदे (सीएसपीडीसीएल)
उपविजेता – डॉ. स्वाति बांठिया (होम्योपैथी)
तृतीय स्थान – प्रमिला ठाकुर (सेवानिवृत्त, न्यू इंडिया इंश्योरेंस)
चतुर्थ स्थान – रेणुका सुब्बा (सेवानिवृत्त, पूर्व निरीक्षक, पुलिस कमिश्नरेट)
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे ने निभाई, जबकि सहायक निर्णायक के रूप में पुलकित यदु मौजूद रहे।
इस अवसर पर जी.एल. अग्रवाल, एस.ए. अली, डॉ. अविनाश इंग्ले, प्रदीप दासगुप्ता, विनय केजरीवाल, एस.पी. चंद्राकर, दीपक वर्मा, शिरीष देव, जे.एम. राठोड़, राजशेखर शर्मा, प्रिया चावड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता की जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े द्वारा प्रदान की गई।