INTERNATIONAL, Sports News

एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका निभाएंगी किरण शर्मा

अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी किरण शर्मा का चयन एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो चैंपियनशिप-2026 के लिए रेफरी के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 से 19 जुलाई तक जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए वह 13 जुलाई को भारत से जॉर्डन रवाना होंगी।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में किरण शर्मा विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के मुकाबलों में निर्णायक की जिम्मेदारी निभाएंगी। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं और अपने निष्पक्ष व सफल संचालन के लिए पहचान बना चुकी हैं।

किरण शर्मा की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष एवं उनके कोच अरुण द्विवेदी तथा महासचिव संभूराम सोनी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका चयन प्रदेश और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किरण अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन करेंगी।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *