राजधानी में आयोजित ईस्टर्न स्लैम 2026 अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद छत्तीसगढ़ स्क्वैश संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन और उससे जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।
भेंट के अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन के संस्थापक सदस्य एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव तथा छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल दीपक भी उपस्थित रहे।