INDIA, Rajasthan, Uttar Pradesh

शूटबॉल इंडिया की वर्चुअल बैठक संपन्न

आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे Shootball India (Regd.) की व्हाट्सऐप के माध्यम से वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों के सम्मानित अधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की तथा संस्था के विकास एवं खेल के प्रचार-प्रसार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक के मुख्य बिंदु:

– संस्था के विस्तार एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा।
– विभिन्न राज्यों में शूटबॉल खेल के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना।
– राज्य सचिवों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श।
– संस्था के हित में सेवाभाव, समर्पण एवं आपसी सहयोग से कार्य करना।
– आगामी बैठकों में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नियमित सहभागिता सुनिश्चित करना।

[news_related_post]

बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था की गतिविधियों को गति देना तथा सभी सदस्यों के सहयोग से शूटबॉल खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *