INDIA, Madhya Pradesh

रोहतक में मध्य प्रदेश के विजय वर्मा ने जीता कांस्य पदक, प्रदेश का बढ़ाया मान

हरियाणा के रोहतक में आयोजित सीनियर नेशनल शटल कॉक चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विजय वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन रोहतक स्थित एसआरएस कॉलेज के इंडोर हॉल में किया गया, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजय वर्मा की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर माननीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने फोन के माध्यम से विजय वर्मा से बातचीत कर उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ऐसी उपलब्धियों को प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

[news_related_post]

शटल कॉक एसोसिएशन मध्य प्रदेश के महासचिव आकाश बंशकार ने कहा कि विजय वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण से प्रदेश में शटल कॉक खेल को नई पहचान मिलेगी।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के खेलप्रेमियों ने विजय वर्मा के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान परिवारजनों के साथ खुशी साझा करते हुए विजय वर्मा के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की कामना की गई।

विजय वर्मा की इस सफलता को मध्य प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *