Chhattisgarh, INDIA

मल्टी व इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राज्य की खेल सुविधाओं को देंगे नया विस्तार

छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य में खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, उच्च स्तरीय खेल सुविधाएँ तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स – नवा रायपुर (अटल नगर)

नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-28 में अत्याधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है।

  • फेज़–1: ₹114.05 करोड़ की लागत से परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
  • फेज़–2: ₹94.69 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। आगामी चरण में निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

प्रदेश के खिलाड़ियों को जिला स्तर पर आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जशपुर एवं रायगढ़ में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना को मंजूरी दी गई है।

[news_related_post]
  • कुनकुरी (जशपुर): ₹64 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी।
  • रायगढ़: ₹92 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति जारी।

दोनों परियोजनाएँ वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं। इनके पूर्ण होने पर खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अधोसंरचना, उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण और विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

राज्य सरकार का उद्देश्य केवल खेल परिसरों का निर्माण करना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को खेल उत्कृष्टता का सशक्त केंद्र बनाना है, जहाँ खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, आधुनिक संसाधन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल संस्कृति विकसित करने के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *