Chhattisgarh, Sports News

अस्मिता नेशनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ की महिला टीम भोपाल के लिए रवाना

रायपुर, 7 अगस्त। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली अस्मिता नेशनल कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला टीम आज रवाना हुई। रवाना होने से पूर्व खिलाड़ियों ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलाम (IAS) से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर संचालक श्रीमती तनुजा सलाम ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अधिक से अधिक पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में आयोजित अस्मिता जोनल लीग कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 3 रजत एवं 8 कांस्य पदक अपने नाम किए थे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर राज्य की टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसी सफलता से उत्साहित टीम अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

[news_related_post]

टीम को रवाना करने के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, कोच श्रीमती पिंकी साहू, कोच अशोक साहू, अशोक दुबे सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे। वहीं संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी

तन्नू साहू, प्रिया निषाद, पलक साहू, सोनम पुजारी, मुस्कान भारती, दुतिका कश्यप, सुमनी नाग, ईशा गोयल, अंजना गोयल, मालती कश्यप, रौशनी सोढ़ी, सीमा यादव, मनमती बघेल, पलक चौधरी, मानवी साहू, प्यारे साहू, राधा दांगी, वंशिका, गार्गी सिंह कौशल, नंदनी, स्वाति साहू, नीतू सोनवणे, कंचन नाग, कृष्णा कछारे एवं कशिश निर्मलकर।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की महिला टीम से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। खिलाड़ियों का लक्ष्य अधिक से अधिक पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *