Chhattisgarh, क्रिकेट

अंडर-23 क्रिकेट टीम चयन: 29 मार्च को धमतरी में ट्रायल, खिलाड़ियों के लिए जरूरी निर्देश जारी


छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर अंडर-23 महिला एवं पुरुष क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 29 मार्च, रविवार को किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया स्थानीय पी.जी. कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम, धमतरी में सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

इस ट्रायल में केवल धमतरी जिले के अंडर-23 आयु वर्ग के ड्यूज बॉल क्रिकेट खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को निर्धारित मापदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा।

संघ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच होना जरूरी है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को पहले से पंजीयन कराना होगा। दस्तावेजों के रूप में पिछले छह वर्षों की सत्यापित अंकसूची, डिजिटल और मैनुअल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, मूल पैन कार्ड, बैंक पासबुक या कैंसिल चेक और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

[news_related_post]

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सफेद क्रिकेट ड्रेस में अपनी पूरी किट के साथ उपस्थित होना होगा। चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इसके अलावा ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के लिए स्वल्पाहार और भोजन की व्यवस्था भी जिला क्रिकेट संघ द्वारा की जाएगी। यह ट्रायल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *