गया। गया जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पुनर्गठन के साथ बुधवार को नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। शहर के खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन किया गया। बैठक बिहार वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार ओझा की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा जिले में वेटलिफ्टिंग खेल को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में डॉ. केतुल को अध्यक्ष एवं राहुल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वेटलिफ्टिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों एवं संघ के सदस्यों ने नई समिति को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. केतुल बने अध्यक्ष
21
May