बिलासपुर।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शहर विधायक अमर अग्रवाल की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति में पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष रितेश सिंह, सचिव मृत्युंजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कोषाध्यक्ष सनत केलेलकर, सह सचिव दिनेश वर्गीस, कार्यकारिणी सदस्य डोरिस वात्सल्य एवं इसहाक तिर्की ने संगठन के दायित्वों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, बिलासपुर ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी, संघ के संरक्षक सुशील मिश्रा तथा संभागीय कार्यालय बिलासपुर से जीडी गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक समाज में खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने के लिए संगठन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के विस्तार की घोषणा करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। प्रदेश संघ के प्रमुख सलाहकार के रूप में बिलासपुर से डॉ. सुरेश शुक्ला, सरगुजा से आनंद धर दीवान तथा कोरबा से कृष्णा गढ़ेवाल को जिम्मेदारी दी गई।
संभाग प्रभारी के रूप में रायपुर से आलोक मिश्रा, सरगुजा से कमल निकुंज, बिलासपुर–दुर्ग से अजय राणा तथा बस्तर से रजनीश ओसवाल को नियुक्त किया गया।
महिला प्रकोष्ठ में श्रीमती तूलिका सिंह को प्रभारी, श्रीमती ममता ठाकुर (धमतरी) को सह सचिव तथा पायल दिल्लीवार (मानपुर-मोहला), सीमा रौशनी (सरगुजा), कांति चंद्राकर (खैरागढ़), कंचन अनंत (बिलासपुर) और पूजा अकेला (सारंगढ़) को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।
संगठन सचिव के रूप में विकास सिंह (सरगुजा), लाल बहादुर सोनकर (रायपुर), प्रदीप सिन्हा (धमतरी), विजय स्नाकर (रायपुर) और संतोष देशमुख (राजनांदगांव) की नियुक्ति की गई। सह संगठन सचिव के रूप में अमित तिवारी (बिलासपुर), हरबंश निषाद (भाठापारा) तथा सूरज कुमार (कोरिया) को दायित्व सौंपा गया।
विधि प्रकोष्ठ में महेश शर्मा (बिलासपुर) को प्रभारी बनाया गया, जबकि वरुण पांडेय (रायपुर) और सुभाष त्रिपाठी (बिलासपुर) सदस्य नियुक्त किए गए। मीडिया प्रभारी के रूप में भोजराम मनहरे (रायपुर), अख्तर खान (बिलासपुर) और संदीप खलखो (सरगुजा) की नियुक्ति की गई। कार्यालय प्रभारी के रूप में कृष्णा पटेल और अजय त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने सिविल सर्विस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता समतरो के व्यायाम शिक्षक खिलेंद्र साहू तथा अंबिकापुर के व्यायाम शिक्षक आनंद धर दीवान को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रदेश सचिव मृत्युंजय शर्मा ने किया, जबकि अंत में उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।