दंतेवाड़ा, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज से एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 23 से 26 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एनएमडीसी द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में बैलाडीला क्षेत्र के 26 ग्राम पंचायतों की 24 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में बचेली और किरंदुल क्षेत्र के युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भविष्य के लिए प्रतिभाओं की पहचान भी की जाएगी।
[news_related_post]आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ ग्रामीण युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करती हैं। स्थानीय खेल प्रेमियों में प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में दर्शकों