INDIA, Sports News

ऑल इंडिया पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हेमचंद विश्वविद्यालय के संस्कार चौहान ने जीता रजत पदक

चेन्नई में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के खिलाड़ी संस्कार चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने 66 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

संस्कार चौहान की सफलता पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी, कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप तथा खेल विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

विश्वविद्यालय की ओर से पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। दल में कई खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता से पहले विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत किया था।

[news_related_post]

टीम के खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों और अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप प्रतियोगिता में उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर देखने को मिल रहा है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि आगामी मुकाबलों में भी उसके खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Prev राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, 30 पदकों के साथ चमके खिलाड़ी ओडिशा में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 30 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया, जहां राज्य की टीम ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से 39 खिलाड़ियों के दल ने पॉइंट फाइटिंग, लाइट कॉन्टैक्ट, किक लाइट, फुल कॉन्टैक्ट, लो किक, के-1, म्यूजिकल फॉर्म्स और क्रिएटिव फॉर्म्स जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खि
Back to list

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *