Chhattisgarh

शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 5 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन शतरंज कार्यशाला का शुभारंभ

शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 5 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन शतरंज कार्यशाला का शुभारंभ
बिलासपुर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में बौद्धिक क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 12 से 16 जुलाई 2026 तक 5 दिवसीय ऑनलाइन चेस (शतरंज) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होने वाली इस लाइव कार्यशाला में देशभर के प्रतिभागी ऑनलाइन जुड़ सकेंगे।
कार्यशाला के विशेषज्ञ प्रशिक्षक मनीष कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी एवं अनुभवी चेस कोच हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शतरंज की मूलभूत जानकारी से लेकर उन्नत रणनीतियाँ, ओपनिंग प्रिंसिपल्स, मिडिलगेम प्लानिंग, एंडगेम तकनीक, टैक्टिक्स एवं पज़ल्स तथा लाइव प्रैक्टिस एवं प्रश्नोत्तर सत्र का लाभ मिलेगा।
यह कार्यशाला शुरुआती से लेकर उन्नत खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, युवाओं तथा शतरंज में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए खुली है। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर ई-प्रमाणपत्र (E-Certificate) प्रदान किया जाएगा।
फाउंडेशन ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र पंजीकरण कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *