Sports News, Uttar Pradesh

तिरुपति में होगी पहली जूनियर राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता, यूपी टीम के लिए 13 सितंबर को ट्रायल

आगरा। डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ‘फादर ऑफ डायमंड बॉल’ तथा उत्तर प्रदेश संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सोई ने बताया कि गुरखी गोला डायमंड बॉल आगरा एवं भारतीय खेल संस्कृति से जुड़ा एक उभरता हुआ खेल है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में केवीएस स्पोर्ट्स पार्क, तिरुपति बालाजी, आंध्र प्रदेश में 26 से 29 सितंबर 2026 तक प्रथम जूनियर राष्ट्रीय डायमंड बॉल प्रतियोगिता एवं प्रथम डायमंड बॉल फेडरेशन कप का आयोजन किया जाएगा। जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बालक, बालिका एवं मिश्रित वर्ग की स्पर्धाएं होंगी, जबकि फेडरेशन कप में पुरुष, महिला एवं मिश्रित वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

उत्तर प्रदेश टीम के चयन के लिए 13 सितंबर 2026 को सुख जीवन स्पोर्ट्स एकेडमी, आगरा में दोपहर 3:00 बजे से चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी तिरुपति में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

[news_related_post]

उत्तर प्रदेश डायमंड बॉल संघ के महासचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग में 2005 के बाद जन्मे खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पात्र होंगे, जबकि फेडरेशन कप ओपन कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा।

टीम चयन समिति में चौधरी एवं अहमद खान रहेंगे। संघ की ओर से इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।

ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

 

अधिक जानकारी के लिए संपर्क

मोहित दिवाकर — 7505116411

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *