INDIA, Madhya Pradesh, Others, Sports News

खेल जगत में उत्साह: प्रथम भारतीय स्वदेशी शूटबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सिर्फ 23 दिन बाकी

मेन्स, वुमेन्स एवं मिक्स्ड वर्ग में लगभग 15 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दमखम

भारतीय खेल जगत में भारत में जन्मे स्वेदशी शूटबॉल खेल को नई पहचान देने और इस खेल के इतिहास में नया अध्याय जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। 1st Senior (Mens, Womens & Mixed) Shootball National Championship 2026-27 के आयोजन में अब सिर्फ 23 दिन शेष रह गए हैं। यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता 01 से 04 अक्टूबर 2026 तक LNCT University, Bhopal, Madhya Pradesh में आयोजित की जाएगी।

SHOOTBALL INDIA (REGD.) द्वारा और LNCT University, Bhopal, मध्य प्रदेश सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेन्स, वुमेन्स एवं मिक्स्ड वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से लगभग 15 राज्यों की टीमें प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी और अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

[news_related_post]

आयोजन की तैयारियों को लेकर शूटबॉल खेल के Founder और संस्था शूटबॉल इंडिया (रजि.) के Administrator श्री रवि सिंह और शूटबॉल खेल के Founder और संस्था शूटबॉल इंडिया (रजि.) के Manager श्री विनय कुमार भाटी के नेतृत्व में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वहीं प्रतियोगिता के तकनीकी एवं खेल संचालन की जिम्मेदारी Shootball India (Regd.) के Technical Director श्री नरेश कुमार शर्मा द्वारा संभाली जा रही है। LNCT University, Bhopal के Director of Sports डॉ. पंकज जैन के सहयोग एवं मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

प्रतियोगिता की खास बात यह होगी कि इसमें पुरुष, महिला एवं मिक्स्ड वर्ग के खिलाड़ी एक ही राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। लगभग 15 राज्यों की टीमों की सहभागिता से होने वाला यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव देने के साथ-साथ देश में स्वदेशी शूटबॉल खेल के विस्तार और विकास को भी नई दिशा देगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। महज 23 दिन बाद भोपाल की धरती पर देशभर के खिलाड़ी एकत्रित होंगे और शूटबॉल के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाएगा।

Ravi SIngh

Ravi Singh

Naresh kumar Sharma

Dr. Pankaj Jain

Vinay Kumar Bhati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *