Others, Sports News

योग के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्यों के लिए योगाचार्य अरुण जुयाल और उर्मिला शर्मा योग रत्न से सम्मानित

नई दिल्ली- 22 अप्रैल 2026 रविवार को देश की राजधानी नई दिल्ली मे ऋषिकुल योगपीठ और विश्व आरोग्य संवर्धन संस्थान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जल दिवस पर प्राकृतिक चिकित्सा और जल चिकित्सा पर एक महाआयोजन कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया मे आयोजित किया गया । जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतरीन कार्यों के लिए शिक्षकों और समाज सेवकों को सम्मानित किया गया । स्वास्थ्य के क्षेत्र मे उत्कृष्ठ कार्यों के लिए योगाचार्य अरुण जुयाल और उर्मिला शर्मा को योग रत्न से सम्मानित किया गया ।

योगाचार्य अरुण जुयाल पिछले 16 सालों से योग के क्षेत्र मे कार्य कर रहे हैं , वहीं योगाचार्य उर्मिला शर्मा 8 साल से योग के क्षेत्र मे वसुन्धरा गाजियाबाद काम कर रहे हैं।

दोनों मिलकर योग और स्वास्थ्य के कई संस्थानों के साथ काम कर रहे है और कई गरीब बच्चों को भी योग की प्रैक्टिस करा रहे हैं ।

[news_related_post]

योग के माध्यम से इनका संस्थान समय- समय पर योग का प्रचार और प्रचार देश, विदेश मे और समाज मे करता रहता है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करता रहता है।

इनके संस्थान के कई बच्चे राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर अब तक 200 से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुके हैं ।

उनका सभी के लिए एक ही संदेश है कि आप किसी भी क्षेत्र मे काम करते हो , उसके लिए स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है । स्वस्थ रहकर ही आप अपने क्षेत्र मे सफल हो सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *