INDIA, Sports News

भारत–नेपाल इंडो टेस्ट सीरीज़ में स्वर्ण जीतने वाले सूरज चौधरी का सम्मान

हरिद्वार, उत्तराखंड। भारत–नेपाल इंडो टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम के साथ शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी को उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ी की उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में 7 से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूरज चौधरी ने भारतीय टीम के उप-कप्तान के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने मेज़बान नेपाल को 5–0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत ने देश के साथ-साथ उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ाया।

सूरज चौधरी इससे पहले भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर चुके हैं। उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए खेल मंत्री ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए उनकी उपलब्धियाँ प्रेरणादायक हैं।

[news_related_post]

सम्मान समारोह के दौरान सूरज चौधरी ने खेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी देश और राज्य के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता, परिवार, साथियों और सभी खेल प्रेमियों के सहयोग एवं विश्वास को दिया।

कार्यक्रम में उनके छोटे भाई चंचल चौधरी तथा मंजीत सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस उपलब्धि पर सूरज चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *