
पटना, 30 मार्च। भोजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम की जीत में सन्नी सिंह की चार विकेट वाली जबरदस्त गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज ऋत्विज सिंह (37 रन) व अर्जुन सिंह (51 रन) की अहम पारियों का बड़ा योगदान रहा। टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में भोजपुर ने अररिया को सात विकेट से हराया था।
मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर भोजपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अररिया की टीम 42.2 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए कप्तान अमन राज ने 33 और अक्षय कुमार विश्वास ने 23 रन बनाए। भोजपुर की तरफ से सन्नी सिंह ने 4 विकेट झटके, जबकि अभिजीत सिंह और शिवम सिंह ने भी महत्वपूर्ण विकेट लिए।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम ने संयमित खेल दिखाया। ऋत्विज सिंह और अर्जुन सिंह ने मजबूत पारी खेली, जबकि अमर कुमार और रोहित सिंह ने टीम को जीत तक पहुँचाया। भोजपुर ने 24.4 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।
[news_related_post]संक्षिप्त स्कोर
- अररिया: 42.2 ओवर, 162/10 (अमन राज 33, उज्जवल कुमार 24, अक्षय कुमार विश्वास 23), अतिरिक्त 24
- भोजपुर: 24.4 ओवर, 163/3 (अर्जुन सिंह 51, ऋत्विज सिंह 37, अमर कुमार 29, रोहित सिंह 18*)
सनी सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।